फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than 30 atm are not in use

तीस से ज्यादा एटीएम खराब, लोग परेशान

Wed, 26 Jun 2019 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
more than 30 atm are not in use
मथुरा। महानगर में तीस से भी ज्यादा एटीएम खराब हो गए हैं। सबसे बुरी स्थिति होलीगेट पर लगे एटीएम की है। यहां तो आसपास के तीन एटीएम खराब पड़े हैं। पैसे निकालने के लिए लोग सारा दिन भटकते रहे। किसी की मशीन खराब पड़ी थी तो किसी पर मौजूद गार्ड ने कह दिया कि पैसा नहीं है।
विज्ञापन

महानगर में 256 के करीब एटीएम हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास, होलीगेट, कृष्णानगर, भूतेश्वर चौराहा, भरतपुर गेट, डीग गेट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास वाले एटीएम पर आमतौर पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। क्योंकि मथुरा में भगवान के दर्शनों को आने वाले भक्त सबसे ज्यादा इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से एटीएम खराब पड़े हैं। होलीगेट के आसपास सबसे बुरी स्थिति है। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे दुष्यंत त्यागी ने बताया कि वह सुबह से चार एटीएम चेक कर चुका है लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला है। मालती देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ सुबह से एटीएम के चक्कर लगा रही हैं। कहीं तो एटीएम की मशीन खराब है तो कहीं कह रहे हैं कि अभी पैसा डाला जाएगा। बस स्टैंड के पास हाथरस से पहुंची जगवती ने बताया कि सोचा था कि मथुरा जाकर ही पैसा निकाल लेंगे लेकिन यहां अभी तक पैसा हाथ नहीं आ रहा है। जहां भी जा रहे हैं वहीं मशीन खराब पड़ी है। यही स्थिति केवल मथुरा में ही नहीं बल्कि वृंदावन, गोवर्धन, राधाकुंड में लगे एटीएम की भी है। कुछ एटीएम तो पिछले करीब पंद्रह दिनों से खराब पड़े हैं। लेकिन इन्हें सही नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed