{"_id":"6060b94e8ebc3e590c0a1bc1","slug":"more-than-200-passengers-from-mumbai-in-two-trains-kasganj-news-agr486481843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों में मुंबई से आए 200 से अधिक यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों में मुंबई से आए 200 से अधिक यात्री
विज्ञापन
कासगंज के रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आए यात्रियों का एंटीजन जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। होली पर्व से एक दिन पहले मुंबई से आईं दो ट्रेनों में 200 से अधिक यात्री पहुंचे। इन यात्रियों की रेलवे जंक्शन पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं एंटीजन जांच की गई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। फिर भी पर्व पर यात्रियों को सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है।
देश में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच त्योहार पर और भी अधिक चिंता बढ़ गई है। मुंबई में संक्रमण का खतरा अधिक है। इसलिए मुंबई से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शनिवार की देर रात एवं रविवार की सुबह मुंबई से दो ट्रेनें बाया कासगंज गुजरी। इन ट्रेनों से कासगंज रेलवे जंक्शन से 200 से अधिक यात्री उतरे हैं।
दोनों ही ट्रेनों से उतरने वाले सभी यात्रियों थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन जांच की गई। जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग एवं रेलवे की टीमों ने सभी यात्रियों को त्योहार पर सतर्कता बरतने और कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की सलाह दी। उन्हें बताया कि संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है इसलिए होली पर्व पर विशेष सावधानी बरतनी होगी।