फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   143 new patients of covid reported in two days in agra

Corona in Agra: ताजनगरी में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, दो दिन में 143 से अधिक नए मरीज मिले

Fri, 19 Aug 2022 09:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 09:40 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीज फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 63 नए संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
143 new patients of covid reported in two days in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग में नौ यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये रक्षाबंधन पर गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र से लौटे थे। शुक्रवार को 1837 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 63 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब 154 सक्रिय मरीज हैं। दो दिन में 143 संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को 80 मरीज मिले थे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फिर पांव पसार रहा है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट स्टेशन पर गुजरात के सूरत से आए दो यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी रैंडम सैंपलिंग की गई थी। इनके अलावा कैंट पर पांच यात्री कासगंज, एक झांसी, एक फिरोजाबाद निवासी है। सीएमओ ने बताया कि मिढ़ाकुर, पथौली, एत्मादपुर, बरारा, अछनेरा, किरावली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 20 संक्रमित मिले हैं। बाकी 30 संक्रमित शहरी क्षेत्र से हैं, जबकि 13 संक्रमित गैर जिलों के निवासी हैं। 

विज्ञापन

होम आइसोलेशन में सभी मरीज 

उन्होंने बताया कि कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से संक्रमण के फैलाव की आशंका है। उन्होंने कहा कि लोग एहितियात बरतें। मास्क पहनें और कोविड व्यवहार का पालन करें। जिले में 154 सक्रिय मरीज हैं। इधर, जिले में फिलहाल संक्रमण की रोकथाम व जांच के इंतजाम फेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतें लोग- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रभाव अब घातक नहीं रहा। किसी को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। सभी लोग सावधानी जरूर बरतें। जब भी बाहर निकलें मास्क पहनें। भीड़ में जाने से बचें। साथ ही जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं ली है, वह टीका जरूर लगवा लें।

1421 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के 1512 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इनमें से 26 लोगों ने टीके की पहली डोज और 65 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 1421 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 12 से 14 साल तक के 42 बच्चों ने दूसरी खुराक लगवाई है। 15 से 17 साल तक के चार किशोरों को पहली और आठ को दूसरी डोज लगाई गई है।

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से फैल रहा संक्रमण, जांच व रोकथाम के इंतजाम फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed