{"_id":"641d63fb5151630d8505895a","slug":"more-incidents-are-happening-in-the-police-stations-with-more-force-of-agra-commissionerate-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला अपराध में 80 दिन में 19 अभियुक्तों को हुई सजा, एक को हुआ आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला अपराध में 80 दिन में 19 अभियुक्तों को हुई सजा, एक को हुआ आजीवन कारावास
Fri, 24 Mar 2023 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:30 PM IST
सार
सजा पाने वालों में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास, एक को 20 वर्ष, दो को 10 वर्ष, तीन को 7 वर्ष, चार को 5 वर्ष, छह को 3 वर्ष, एक को 2 वर्ष और एक अभियुक्त को एक वर्ष के कारावास से दंडित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में महिला अपराध के मामले में पुलिस प्रभावी पैरवी कर रही है। इसी का नतीजा है कि 80 दिन में 19 अभियुक्तों को कोर्ट से सजा हुई। इनमें एक को आजीवन कारावास तक सुनाया गया। 3.75 लाख रुपये अर्थदंड भी लगा है।
पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, एक जनवरी से लेकर 21 मार्च तक कोर्ट ने महिला संबंधी अपराध और पाॅक्सो एक्ट के मामले में सजा सुनाई। इनमें एक अभियुक्त को आजीवन कारावास हुआ। कुल 19 को सजा हुई। 3.75 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। सजा पाने वालों में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास, एक को 20 वर्ष, दो को 10 वर्ष, तीन को 7 वर्ष, चार को 5 वर्ष, छह को 3 वर्ष, एक को 2 वर्ष और एक अभियुक्त को एक वर्ष के कारावास से दंडित किया गया।

सिकंदरा मामले में भी सजा दिलाने का लक्ष्य
नौ मार्च को सिकंदरा के जंगल में एक किशोरी से दरिंदगी हुई थी। दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। जान लेने की कोशिश भी की गई थी। सात दिन में चार्जशीट लगा दी गई। अब दो महीने में सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन