फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics started with torch relay in Agra

Agra: मशाल रिले से मून स्कूल ओलंपिक का हुआ आगाज, 10 हजार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Fri, 14 Oct 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

मून स्कूल ओलंपिक में बालक और बालिका वर्ग में 19 खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। 300 विद्यालयों के करीब 10 हजार खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
Moon School Olympics started with torch relay in Agra
मून स्कूल ओलंपिक का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मून स्कूल ओलंपिक का आगाज बृहस्पतिवार को मशाल प्रज्वलन के साथ हो गया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मशाल रिले को स्कूलों में पहुंचाया जाना है। हर दिन 5 से 7 स्कूलों में इसे ले जाया जाएगा। ओलंपिक में बालक और बालिका वर्ग में 19 खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। 300 विद्यालयों के करीब 10 हजार खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। अमर उजाला इस पूरे आयोजन का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मून स्कूल ओलंपिक की मशाल लोहामंडी स्थित अग्रसेन सेवा सदन में प्रज्वलित की गई। मेयर नवीन जैन, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह और आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां, ललितपुर के जिला जज महेश नौटियाल और जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने ओलंपिक मशाल को प्रज्वलित किया। 
विज्ञापन


चेयरमैन रजत अस्थाना, जेएस फौजदार, संजय कालरा, कर्नल अपूर्व त्यागी ने भी अपनी सहभागिता निभाई। यहां से मशाल सबसे पहले टीसा (द इंटरनेशनल स्कूल आगरा) पहुंची। स्कूल के विद्यार्थियों ने मशाल का जोशीले अंदाज में स्वागत किया। टीसा के प्रबंध निदेशक संजय कालरा, प्राचार्य सौमित्र ठाकुर और नंदी रावत ने मशाल ग्रहण की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Moon School Olympics started with torch relay in Agra
सेंट एंथनी स्कूल के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सेंट एंथनीज कॉलेज पहुंची मशाल 

मशाल रिले सेंट एंथनीज कॉलेज पहुंची। यहां स्कूल की स्पोर्ट्स कैप्टन सलोनी ने मशाल ग्रहण की। मशाल ग्रहण करने के बाद मैदान का चक्कर लगाया गया। राहुल पालीवाल ने सेंट एंथनी को औपचारिक रूप से 16वें मून स्कूल ओलंपिक में शामिल होने का न्योता दिया। पालीवाल ने बताया कि मून ओलंपिक-2022 में 19 खेलों में खिलाड़ी मैदान में अपना दम दिखाएंगे। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग बालक और बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। 

संजय कालरा ने खेलों के सफल आयोजन का विश्वास दिलाया। आयोजन समिति के विनोद शीतलानी, नंदी रावत ने सेंट एंथनीज सकूल की प्रधानाचार्या सिस्टर लूसी डिसूजा को धन्यवाद दिया। साथ ही मून स्कूल ओलंपिक का शुभंकर चिंटू शेर भेंट किया गया। ओलंपिक के लिए आयोजन समिति की ओर से 100 लोगों की 5 टीमें तैयार की गई हैं। प्रत्येक टीम में 20 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed