फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics event schedule announced; won by 74 runs.

Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स के मुकाबलों के कार्यक्रम घोषित

Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Moon School Olympics event schedule announced; won by 74 runs.
आगरा। 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स-2026 में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम और आयोजन स्थल घोषित कर दिए गए हैं। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत और दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी के सहयोग से आयोजित इस खेल महोत्सव में 24 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। बेटियों को समर्पित आयोजन का शुभारंभ 27 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के राहुल पालीवाल और राजीव दीक्षित ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे मानस नगर स्थित मून टीवी कार्यालय में सभी 24 खेलों के ड्रॉ निकाले जाएंगे। इसमें खेल संयोजक शामिल होंगे। उमेश शर्मा और मनीष तिवारी ने प्रतिभागी विद्यालयों के प्रशिक्षकों से उपस्थित रहने की अपील की है।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया और नजीर अहमद ने बताया कि प्रतियोगिताएं चार विद्यालयों में आयोजित की जा रही हैं। द इंटरनेशनल स्कूल में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, शतरंज, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कराटे, टेबल टेनिस, स्केटिंग, रस्साकशी, योग, खो-खो और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। शारदा वर्ल्ड स्कूल में ताइक्वांडो, वुशू, सेपक टकरा और तलवारबाजी की प्रतियोगिताएं होंगी। सेंट एंड्रूज स्कूल में मुक्केबाजी के मुकाबले कराए जाएंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी में तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को द इंटरनेशनल स्कूल में समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed