Agra: मून स्कूल ओलंपिक का हुआ शुभारंभ, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16वें मून स्कूल ओलंपिक का उद्घाटन मेयर नवीन जैन, केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। मून ओलंपिक का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मून स्कूल ओलंपिक का शुक्रवार से रंगारंग आगाज हो गया है। 19 खेल प्रतियोगिताओं में 325 स्कूलों के 10 हजार खिलाड़ी मैदान में दम दिखाएंगे। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे 16वें मून स्कूल ओलंपिक का उद्घाटन मेयर नवीन जैन, केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। मून ओलंपिक का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
मून ओलंपिक आयोजन समिति के महामंत्री राहुल पालीवाल ने बताया कि दोपहर दो बजे से प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इससे पहले उद्घाटन समारोह में विभिन्न स्कूलों के 6000 बच्चे मार्च पास्ट कर सलामी दी। मार्च में सभी स्कूल अपने फ्लैग के साथ दिखे। सात दिन तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ का समापन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 3.30 बजे होगा।
पालीवाल ने बताया कि ओलंपिक के अंतिम दिन विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। पहले दिन एथलेटिक्स में अंडर-19 व अंडर-14 बालिका और अंडर-14 व अंडर19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ के साथ 16वें मून ओलंपिक की शुरुआत होगी। सभी प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में खेली जाएंगी।
आज इनके होंगे मुकाबले
जिमनास्टिक, शतरंज, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, कबड्डी, बास्केटबाल, खो-खो, बैडमिंटन।कल इनके मुकाबले
वॉलीबाल, मुक्केबाजी31 अक्तूबर को प्रतियोगिता
हैंडबाल, वूशु, कराटे, फुटबॉल
01 नवंबर को प्रतियोगिता
टेबल टेनिस, स्केटिंग, निशानेबाजी, टग फॉर वार।400 सदस्य संभालेंगे कमान
मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की संयोजक बीना लवानियां ने बताया कि समिति के 400 सदस्य महाकुंभ के सफल संचालन के लिए कमर कस चुके हैं। शहर केलिए यह गौरव की बात की खेलों के इस महाकुंभ में दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।निशानेबाजी प्रतियोगिता का स्थान बदला
मून ओलंपिक आयोजन समिति के महामंत्री राहुल पालीवाल ने बताया कि सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में होने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता का स्थान बदल दिया गया है। यह प्रतियोगिता भी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के शूटिंग रेंज में होगी।
सम्मानित होंगे तीन खिलाड़ी
आयोजन समिति के तकनीकि समिति के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि खेलों को यादगार बनाने के लिए इस साल सभी 19 खेलों में तीन-तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
दूसरे राज्यों के खिलाड़ी शामिल
आयोजन समिति के सदस्य नंदी रावत ने बताया कि आगरा के अलावा इस बार जमशेदपुर, जयपुर, दिल्ली, कानपुर, फिरोजाबाद, ग्वालियर आदि शहरों के चार दर्जन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इन्हें मिली निर्देशन की जिम्मेदारी
मून स्कूल ओलंपिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। जिमनास्टिक-सविता श्रीवास्तव, शतरंज-अनिल श्रीवास्तव, एथलेटिक्स-मलकीत सिंह, लॉन टेनिस-अनीशा सिंह, ताइक्वांडो-पंकज शर्मा, कबड्डी-डॉ. एसडी पचौरी, बास्केटबाल-श्यामवीर सिंह, खो-खो-पवन सिंह, बैडमिंटन-एमपी भल्ला, वॉलीबॉल-एचएन शर्मा, मुक्केबाजी-धर्मेंद्र, हैंडबॉल-विकास सविता, बुशू-प्रमोद कुमार, कराटे-पुष्पेंद्र यादव, फुटबॉल-विजय पाठक, टेबल टेनिस-जुनैद सलीम, स्केटिंग-मोहित, निशानेबाजी-आलोक वैष्णव और टग ऑफ वार की प्रतियोगिताएं मनोज शर्मा के निर्देशन में खेली जाएंगी।