{"_id":"611bf6838ebc3e42e25a201d","slug":"moon-illuminates-the-whole-world-at-once-mainpuri-news-agr504080717","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा समस्त संसार को एक साथ करता प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमा समस्त संसार को एक साथ करता प्रकाशित
विज्ञापन
17-एमएनपी-19-जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्रवनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मंगलवार को कटरा मोहल्ला स्थित अजीतनाथ जिनालय में मनाया गया। क्षुल्लिका प्रतिज्ञाश्री, परीक्षाश्री, प्रेक्षाश्री माताजी के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। प्रतिज्ञाश्री ने कहा कि चंद्रमा समस्त संसार को एक साथ प्रकाशित करता हुआ शोभायमान होता है।
क्षुल्लिका प्रतिज्ञाश्री ने कहा कि जिनेंद्र देव का मुख कमल रूपी चंद्रमा रात दिन उदय रहते हुए मोह रूपी महा अंधकार का नाश करने वाला अत्यंत दैदीप्यमान है। सम्मेद शिखर पर्वत रचना का उद्घाटन अरुण कुमार व विशाल जैन जौली परिवार ने किया। पांडुकशिला पर श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य पदमकांत, शोभित जैन परिवार को, पांडुकशिला पर श्रीजी अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य कमल कुमार, अर्चित जैन परिवार को मिला।
भगवान का अष्टद्रव्य से संगीत मय पूजन करने का सौभाग्य डॉक्टर सुशील जैन, सौरभ जैन परिवार को, भगवान पाश्र्वनाथ का 23 किलो का रत्न जड़ित निर्माण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अरुण कुमार, विशाल जैन जौली परिवार को मिला। मंदिरजी के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने का सौभाग्य श्री विमल जैन व अक्षत जैन परिवार को मिला। लोहाई जैन मंदिर में त्रय माताजी के सानिध्य में कल्याण मंदिर महामंडल विधान कराने का सौभाग्य मणिमाला जैन, शिवांगी, संजय जैन लोहिया परिवार को मिला। भक्तामर विधान शोवी जैन, पारूल जैन ने किया।
विज्ञापन
जैन तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा
करहल। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा मैनपुरी के जिला संयोजक हिमांशु जैन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। बागपत जिले में जैन तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना की निंदा करते हुए इसके दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंदिर के बाहर ठेले पर जैन शिकंजी का बैनर लगाकर मांसाहार बेचने का बड़ौत से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट करके जिंदा जलाने की कोशिश की। संवाद