फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monsoon preparation: 410 drains will be cleaned in two months Municipal Corporation made this plan before rain

मानसून की तैयारी: दो महीने में 410 नालों की होगी सफाई, बारिश से पहले नगर निगम ने बनाया ये प्लान

Fri, 05 Apr 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

 मानसून से पहले 15 जून तक आगरा में आ सकते हैं। इसके लिए नगर निगम ने 26 चेन मशीनों को चारों जोन में सफाई के लिए लगाया है। जिससे मानसून के दौरान नालों में उफान न हो।
 

विज्ञापन
Monsoon preparation: 410 drains will be cleaned in two months Municipal Corporation made this plan before rain
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मानसून से पहले 15 जून तक शहर के 410 नालों की सफाई का काम पूरा किया जाएगा। बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत कर दी गई। नगर निगम 26 चेन मशीनों के जरिए चारों जोन के नालों से सिल्ट निकालने का काम कराएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नाला सफाई योजना के संबंध में बैठक की। उन्होंने लगभग दो से ढाई महीने तक चलने वाली नाला सफाई में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि छोटे-बड़े 410 नालों को मानसून से पहले ही साफ कर दिया जाए। कार्यकारिणी कक्ष में सेनेटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों को पूरे उपकरणों के साथ नाला सफाई में लगाया जाए।
विज्ञापन


नगर निगम में उपलब्ध 26 चेन मशीनों से चारों जोन के नाले साफ कराए जाएं। मशीन के चालक को प्रतिदिन नाला सफाई का लक्ष्य दिया जाएगा। निश्चित समय सीमा के अंदर मशीन चालक को नाले से सिल्ट बाहर निकालकर सफाई करनी होगी। सेनेटरी इंस्पेक्टर इसकी जांच करके रिपोर्ट देंगे। नालों से निकली सिल्ट के उठान पर भी किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चारों जोन में नाला सफाई के नोडल अधिकारी होंगे, जिनके साथ साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। इसे हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed