फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkey posk, kasganj alart

मंकी पॉक्स: जिला अस्पताल पर एक वार्ड होगा रिजर्व

Tue, 31 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
monkey posk, kasganj alart
कासगंज। विदेशों में तेजी से फैल रहे मंकी पॉक्स को लेकर शासन से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इस बीमारी से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल पर एक वार्ड रिजर्व किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दो-दो बेड की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मंकी पॉक्स का अभी भारत में कोई मामला सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 200 देशों में इस वायरस के फैलने के मामले की पुष्टि कर चुका है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों का विदेशों में आना जाना लगा रहता है। इसको लेकर शासन से स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश मिले हैं। यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, यूरोप, आस्ट्रेलिया, कनाडा, अफ्रीकी देश से यात्रा करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। वैसे तो विदेश से आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा, लेकिन यदि किसी व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षण मिलते है तो उसका इलाज चिकित्सालय में होगा।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
- त्वचा पर लाल चकते
- तेज सिर दर्द
- पीठ में दर्द
- मांसपेसियों में दर्द
- लसीका में सूजन
कैसे शरीर में करता है प्रवेश
- कटी फटी त्वचा
- श्वसन नली
- आंख, नाक, मुंह
जानवरों से इस तरह फैलती है बीमारी
- जानवरों के काटने से
- जानवर के खरोचने से
- जंगली जानवर का मांस खाने से
- जानवरों के शारीरिक द्रव्यों या घाव के पदार्थ के संपर्क में आने से
यह बरतें सावधानी
- अपने आसपास रखें साफ सफाई
- संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों को छूने से बचें
- संक्रमित व्यक्ति के विस्तर पर न बैठें
मंकी पॉक्स से जुडा कोई मामला अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। -डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed