फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkey ne kiya attack

बंदर के हमले से छत से गिरकर वृद्ध की मौत

Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
monkey ne kiya attack
कासगंज। समीपवर्ती कस्बा नदरई में बंदर के हमले में एक वृद्ध की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। हरीशंकर (60) पुत्र रामचरन निवासी ग्राम नदरई सुबह के समय लगभग 7 बजे घर की छत पर गए थे। तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह छत से नीचे आ गिरे और उनके गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो उनको लहूलुहान देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन जब उनको अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को घर वापस ले आए। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बंदरों का काफी उत्पात मचा रखा है। शहर की गली बोहरान में एक दिन पहले ही व्यापारी संजीव वाष्णेय पर बंदरों ने गली में निकलते समय हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पत्नी की भी बंदर के हमले से हो चुकी है मौत
बंदर के हमले से मरे हरीशंकर की पत्नी सोनवती की मौत भी बंदर के हमले से हुई थी। उनकी मौत एक साल पहले हुई थी। एक सप्ताह में सात लोगों को बंदर अपना निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed