{"_id":"672dd9b9fdc6b3ea2f01ddba","slug":"monkey-attack-on-tourists-in-taj-and-akhilesh-yadav-x-know-tourism-minister-say-on-this-question-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज में पर्यटकों पर बंदरों के हमले और अखिलेश यादव का एक्स, पर्यटन मंत्री इस सवाल पर ये क्या कह गए... VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज में पर्यटकों पर बंदरों के हमले और अखिलेश यादव का एक्स, पर्यटन मंत्री इस सवाल पर ये क्या कह गए... VIDEO
Fri, 08 Nov 2024 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:58 PM IST
सार
पर्यटन मंत्री से जब ताजमहल पर बंदरों द्वारा किए जा रहे पर्यटकों पर हमले और इस मामले में सपा प्रमुख द्वारा किए गए एक्स पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन प्रोत्साहन के लिए 9.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान जब उनसे ताजमहल पर बंदरों के आतंक और सपा प्रमुख द्वारा इस मुद्दे पर किए गए एक्स को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पर्यटन सहभागिता योजना के तहत डबल ट्री हिल्टन होटल से चौपाटी तक 3.50 करोड़ रुपये से बनाई गई मॉडल रोड, इनर रिंग रोड पर 3.25 करोड़ से आगरा एंट्री गेट का निर्माण और रमाडा फ्लाइओवर पर 2.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण व लाइटिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री से जब पूछा गया कि ताजमहल पर बंदरों का आतंक है। आए दिन पर्यटकों पर ये बंदर हमले करते रहते हैं। इस मुद्दे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर सवाल उठाए। इन सवालों का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव की कार्यशैली, आदत, सोच और हरकत बंदरों जैसी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में आगरा महज 17 करोड़ पर्यटक आते थे, जबकि हमारी सरकार में आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने यूपी उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया।