फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkey attack

बंदर के हमले से महिला छत से गिरी, मौत.

Sat, 09 Nov 2019 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
monkey attack
सहावर (कासगंज)। कस्बे में बंदर के हमले से महिला छत से गिर गई और गंभीर घायल हो गए। जब परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बंदरों के हमले से मौत का शिकार मिस्कीम (40) पत्नी इसरार निवासी मोरी चेहकागुनार रोड हुई। वह शनिवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने को डालने के लिए गई हुईं थीं। जब वह कपड़े सुखा रहीं थीं तब बंदर छत पर आ गए। बंदरों ने घुड़की देते हुए उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बंदरों से बचने के लिए वह जैसे ही पीछे हटी तो वह छत से नीचे गिर गईं। उसके नीचे गिरते ही परिजन वहां पहुंच गए। जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। महिला को परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसे अलीगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि कस्बे में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग नगर पंचायत से की है। जिससे लोगों को बंदरों के उत्पात से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed