फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkey Attack in firozabad old man died after falling from roof due to monkey attack

Monkey Attack: बंदरों के झुंड ने किया हमला, छत से गिरा वृद्ध और हो गई मौत, घर में मची चीखपुकार

Sat, 17 Sep 2022 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 06:45 PM IST
सार

बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में कई जिलों में बंदरों के हमले से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऐसे ही मामला फिरोजाबाद के टूंडला में आया, जहां बंदरों के हमले से छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Monkey Attack in firozabad old man died after falling from roof due to monkey attack
बंदरों को आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की जिला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में बंदरों के हमले से वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह सुबह के समय घर की छत पर टहल रहा था। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। वृद्ध को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सांसे थम गईं। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


टूंडला में  शनिवार सुबह सात बजे करीब नगर से सटे गांव मोहम्दाबाद निवासी वृद्ध चंद्रपाल राजपूत बंदरों के आतंक को देखते हुए घर की छत पर ही टहल रहे थे। तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर वे छत से नीचे जा गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज ले गए, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं वृद्ध की मौत की खबर से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि टूंडला नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक है। रेलवे कालोनियों में भी हजारों की संख्या में बंदर हैं। बंदर आए दिन हमला करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed