फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money Demand By Hack Facebook Account Cyber Crime News Agra

फेसबुक पर आए इस संदेश से रहना सावधान, ‘मौसेरा भाई बीमार है... तुरंत 20 हजार भेजो’

Wed, 11 Dec 2019 01:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Money Demand By Hack Facebook Account Cyber Crime News Agra
डेमो
डीआईओएस दफ्तर में परीक्षा प्रभारी अतुल कुमार का फेसबुक एकाउंट हैक कर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 20-20 हजार रुपये मांगे गए। साइबर अपराधी ने अतुल की ओर से ही संदेश भेजा कि मौसेरा भाई बीमार है... यह पेटीएम डिटेल मेडिकल स्टोर वाले की है.. इसमें 20 हजार रुपया भेजो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: परेशानी में सैलानी: न गोल्फ कार्ट मिल पा रही न शू कवर, ताजमहल के टिकट बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन


गनीमत यही कि उनकी साली ने फोन कर लिया जिससे अतुल चौकन्ना हो गए। उन्होंने सभी फेसबुक फ्रेंड को अवगत करा दिया कि पैसे न जमा कराएं। भावना एस्टेट के पास रहने वाले अतुल ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। इसमें बताया है कि किसी ने फेसबुक एकाउंट कर मैंसेजर पर संदेश भेजे। ये उनके सभी फेसबुक फ्रेंड को भेजे गए। कई ने पूछा कि पैसा कहां भेजना है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कपड़ा व्यापारी हत्याकांडः 'रईसजादे' हत्यारोपी के खिलाफ मौसेरा भाई बना गवाह, दिया है ये बयान

वे रकम ट्रांसफर करने ही वाले थे कि उन्हें इसका पता चल गया। अतुल ने पुलिस को हैकर की डिटेल दी है। उसका नाम नासिर बताया गया है। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन पबजी की लत बनी जानलेवा, न ट्रेन में उपचार न स्टेशन पर, दोस्त ने बताई सारी

साइबर सेल प्रभारी अमित का कहना है कि ये साइबर अपराधियों के हथकंडे हैं। अगर किसी के पास ऐसा कोई संदेश आए तो पहले फोन कर जानकारी ले लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed