फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molesting With Woman In Five Star Hotel Case Filed Crime News

पंचतारा होटल में महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोप- होटल में चल रही थी 'डांस पार्टी'

Fri, 11 Dec 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Molesting With Woman In Five Star Hotel Case Filed Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
मथुरा निवासी महिला ने सदर थाना में पांच लोगों के खिलाफ सदर बाजार में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ये लोग फतेहाबाद रोड स्थित पंचतारा होटल में अश्लील डांस पार्टी कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट का आदेश मिलने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला ने सीजेएम प्रीति सिंह की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मुकदमे में केवल रामचंद्रन, संजीव वर्मा, उमेश जुगसाना, प्रदीप फौजदार, गिरीश अग्रवाल निवासी मथुरा को नामजद किया है। घटना चार जून, 2019 को हुई थी। मथुरा के एक ग्रुप ने सदर क्षेत्र के एक होटल में डांस पार्टी का आयोजन किया था। इसमें तकरीबन 60-65 परिवार अपने बच्चों के साथ डांस देखने आए थे। आरोप है कि डांस ग्रुप में शामिल लड़कियां भद्दे कपड़ों में अश्लील डांस कर रही थीं। इस बात का महिला ने विरोध किया, इसका वीडियो भी बनाया। 14 मार्च को वह सीओ सदर से शिकायत करने गईं। यहां पर आरोपी मिल गए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पति के आने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed