फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molesting a girl going to take medicine in Agra

Agra Crime: दवा लेने जा रही थी युवती, बाइक पर आए पड़ोसी ने कर बेर्शम हरकत, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Dec 2022 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 01:07 PM IST
सार

युवती दवा लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक बाइक से वहां से गुजरा। आरोपी युवक ने युवती के गले में पड़ा दुपट्टा खींच लिया, जिससे वह सहम गई। 
 

विज्ञापन
molesting a girl going to take medicine in Agra
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना  शाहगंज क्षेत्र में दवा लेने जा रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की। दुपट्टा खींच लिया। युवती ने अपनी मां को बताया। मां और बेटी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों घायल हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

12 दिसंबर की है घटना 

मामले में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा है कि बेटी 12 दिसंबर की शाम को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। गली में विशाल नामक युवक ने रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। दुपट्टा खींच लिया। बेटी के शोर मचाने पर लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। बेटी ने घर आकर मां को बताया। मां-बेटी विशाल के घर पहुंचीं। उसकी शिकायत की। यहां विशाल ने दोनों की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। वह पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। 

विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज 

मामले में थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed