Agra Crime: दवा लेने जा रही थी युवती, बाइक पर आए पड़ोसी ने कर बेर्शम हरकत, मुकदमा दर्ज
युवती दवा लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक बाइक से वहां से गुजरा। आरोपी युवक ने युवती के गले में पड़ा दुपट्टा खींच लिया, जिससे वह सहम गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में दवा लेने जा रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की। दुपट्टा खींच लिया। युवती ने अपनी मां को बताया। मां और बेटी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों घायल हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
12 दिसंबर की है घटना
मामले में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा है कि बेटी 12 दिसंबर की शाम को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। गली में विशाल नामक युवक ने रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। दुपट्टा खींच लिया। बेटी के शोर मचाने पर लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। बेटी ने घर आकर मां को बताया। मां-बेटी विशाल के घर पहुंचीं। उसकी शिकायत की। यहां विशाल ने दोनों की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। वह पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका है।
मुकदमा हुआ दर्ज
मामले में थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।