फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation of innocent in medical college family members allegation SN administration is protecting junior

मेडिकल कॉलेज में मासूम से छेड़खानी:  जूनियर डॉक्टर को बचा रहा एसएन प्रशासन, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Fri, 13 Sep 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय मासूम के साथ छेड़खानी की। इस मामले में एसएन प्रशासन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि  एसएन प्रशासन आरोपी जूनियर  डॉक्टर को बचाने के प्रयास में जुटा हुआ है। 

 

विज्ञापन
Molestation of innocent in medical college family members allegation SN administration is protecting junior
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में 11 साल की बालिका से छेड़छाड़ के मामले को दबाने का आरोप कॉलेज प्रशासन पर लग रहा है। परिजन का आरोप है कि प्रलोभन और दबाव को दरकिनार कर समझौते से मना करने पर झूठी कहानी गढ़ दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) को गर्मी, कूलर की हवा न मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टर से झगड़ा होने के बाद आरोप लगाने की रिपोर्ट भेजी है। जबकि ऐसा कोई विवाद हुआ ही नहीं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती बालिका के परिजन ने रेजिडेंट डॉक्टर दिलशाद हुसैन पर जांच के बहाने चैंबर में बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजन का यह भी आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने नौकरी देने, विभागीय कार्रवाई करने समेत अन्य प्रलोभन देकर समझौते का दबाव बनाया। वारदात के अगले दिन दोपहर तक यही होता रहा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जब साफ तौर पर उन लोगों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की ठान ली तो कॉलेज प्रशासन ने झूठी रिपोर्ट तैयार की और शासन को भेज दी।

कॉलेज प्रशासन की भेजी यह रिपोर्ट
डीजीएमई को भेजी रिपोर्ट में कुछ यूं जिक्र है कि 10 सितंबर की मध्य रात को रेजिडेंट डॉक्टरों और मरीज के तीमारदारों के बीच मरीज को न देखे जाने एवं वार्ड में गर्मी एवं कूलर की हवा को लेकर झगड़ा हुआ। तीमारदारों ने ड्यूटी डॉक्टर से कहा कि आज शाम बच्ची को ठीक से चेक नहीं किया है। इसके बाद बच्ची अपनी मां के साथ जूनियर रेजिडेंट प्रथम वर्ष डॉ. दिलशाद के पास चेकअप कराने गई। इसके कुछ समय बाद मरीज के तीमारदारों ने पुलिस को फोन पर शिकायत कर बुला लिया। आरोप लगाया कि ड्यूटी डाॅक्टर ने बच्ची को गलत तरीके से छुआ। पुलिस आई और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed