{"_id":"6133d8a48ebc3e61d82f6fa9","slug":"molestation-case-filed-after-complaint-from-women-s-commission-agra-news-agr5063735169","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग से शिकायत के बाद दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग से शिकायत के बाद दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की छात्रा को घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत करनी पड़ी। प्रार्थना पत्र जांच के लिए सीओ छत्ता के पास आया। दो महीने बाद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसमें लिखा कि वह पढ़ाई करती है। उनका परिवार पढ़ा लिखा है। इससे मोहल्ले का जितेंद्र उर्फ जीते बघेल, महेश बघेल और भतीजा गुल्लू उनसे जलते हैं। जीते आते-जाते कमेंट करता है। इसकी शिकायत थाने पर की थी। इसके बावजूद आए दिन आरोपी उसे परेशान करता रहता है।
तीन जुलाई को रात तकरीबन आठ बजे वो अपने घर के गेट पर कूड़ा डालने आई थी। तभी जितेेंद्र घर के अंदर घुस आया। उसे बदनीयत से पकड़ लिया। शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। इस पर जितेंद्र ने अपने भाई महेश को बुला लिया। उन्होंने गालियां दी। धमकी दी कि बस्ती में नहीं रहने देंगे। मकान खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना में शिकायत पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दबंग धमकी देते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे परिवार डरा हुआ है। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सीओ छत्ता के पास प्रार्थना पत्र जांच के लिए आया था। उन्होंने पीड़िता से बात की। उन्होंने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि अगर, थाने पर शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।