{"_id":"5e5d337f8ebc3ec78a7512a7","slug":"molestation-allegation-on-devkinandan-thakur-police-take-statement-of-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर लगे छेड़छाड़ के आरोपः पीड़ित महिला के बयान में सामने आई 'बड़ी बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर लगे छेड़छाड़ के आरोपः पीड़ित महिला के बयान में सामने आई 'बड़ी बात'
Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित महिला ने 161 के बयान में छेड़छाड़ स्वीकारी
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शांति सेवाधाम के ट्रस्टी और भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, उनके दो भाइयों और तीन के खिलाफ अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था।
विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार ने सोमवार को पीड़ित महिला के 161 के बयान लिए। इसमें उसने अपने साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार की है। जल्द ही पुलिस महिला के 164 के बयान दर्ज कराएगी।
थाना हाईवे की एक पॉश कालोनी में 24 फरवरी को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र निवासी शांति सेवाधाम, वृंदावन पर लगा था।
विज्ञापन
पीड़िता के पति ने थाना हाईवे में 27 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार ने महिला ने छेड़छाड़ की बात स्वीकारी है। अब जल्द ही 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचना के सारे सुबूत एकत्रित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता के घर की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।