फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation Allegation On Devkinandan Thakur Police Take Statement Of Victim

भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर लगे छेड़छाड़ के आरोपः पीड़ित महिला के बयान में सामने आई 'बड़ी बात'

Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित महिला ने 161 के बयान में छेड़छाड़ स्वीकारी

विज्ञापन
Molestation Allegation On Devkinandan Thakur Police Take Statement Of Victim
देवकीनंदन ठाकुर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शांति सेवाधाम के ट्रस्टी और भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, उनके दो भाइयों और तीन के खिलाफ अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार ने सोमवार को पीड़ित महिला के 161 के बयान लिए। इसमें उसने अपने साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार की है। जल्द ही पुलिस महिला के 164 के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


थाना हाईवे की एक पॉश कालोनी में 24 फरवरी को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र निवासी शांति सेवाधाम, वृंदावन पर लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने थाना हाईवे में 27 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार ने महिला ने छेड़छाड़ की बात स्वीकारी है। अब जल्द ही 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचना के सारे सुबूत एकत्रित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता के घर की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed