{"_id":"5e4c2a238ebc3ef2d17469fa","slug":"molestation-accused-attacked-the-police-team-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को छत से फेंका
Wed, 19 Feb 2020 12:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:58 AM IST
सार
पुलिस ने सोमवार रात को छेड़छाड़ के आरोपियों के घर पर दबिश दी थी। तभी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर घायल दरोगा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला के राकेश नगर में सोमवार रात को छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। आरोपियों के परिजनों ने फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी दरोगा मोहम्मद नफीश को छत से फेंक दिया।
इसके बाद पकडे़ गए दो आरोपी छुड़ा लिए। पुलिसकर्मियों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। मगर, तब तक आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने 15 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना एत्माद्दौला में दो महीने पहले राकेश नगर निवासी मलखान सिंह, उसके बेटे सोनू और राजेश पुत्र सरदार सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।

Trending Videos
पहली मंजिल से दरोगा को फेंका
सोमवार रात को फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी एसआई मोहम्मद नफीश को सूचना मिली थी कि आरोपी घर में हैं। इस पर नफीश, सिपाही दीपक, मुवीन, लवकुश, केडी बाबू, कौशल, लल्लू और एक होमगार्ड के साथ दबिश देने पहुंच गए।
पुलिस ने आरोपी राजेश और सोनू को घर की पहली मंजिल से पकड़ लिया। इसके बाद थाने लेकर आने लगे। तभी परिवार के अन्य लोग जुट गए। इनमें महिलाएं भी थीं। पुलिस ने बताया कि टीम को घेर लिया। उनसे मारपीट कर दी।
एसआई नफीश ने फोर्स बुलाने के लिए मोबाइल निकाला। मगर, राजेश ने मोबाइल छीन लिया और पथराव कर दिया। एसआई नफीश को छत से धक्का दे दिया, जिससे उनके पैरों में फ्रेक्चर हो गया।

पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। मगर, हमलावर घर छोड़कर भाग गए। आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसआई के अलावा सिपाही मुवीन और लल्लू पत्थर लगने से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस पर हमले के मामले में एसआई मोहम्मद नफीश ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सरदार सिंह, उसके बेटेभूरन, आकाश, रंजीत, राजेश, चंदेश, कु. मंजीत, मलखान सिंह, उसके बेटे सुरेंद्र, प्रदीप, सोनू, प्रमोद सिंह, रहन देवी, अशर्फी देवी, सपना को नामजद किया है।
इसमें बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, पथराव और सात सीएलए एक्ट लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि सरदार सिंह और मलखान सिंह भाई हैं। उनके परिवार में 16 से अधिक लोग हैं। मोहल्ले के लोगों से अक्सर मारपीट करते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।