फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mokshada Ekadashi 2023 Devotees Ganga Snan In Soron Kasganj

मोक्षदा एकादशी: तीर्थनगरी में अमृत कुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 23 Dec 2023 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 07:14 PM IST
सार

मोक्षदा एकादशी पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हरिपदी के घाट पर सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर गंगे, हर हर महादेव के स्वर घाट पर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और स्नान के बाद भगवान वराह के दर्शन किए।
 

विज्ञापन
Mokshada Ekadashi 2023 Devotees Ganga Snan In Soron Kasganj
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोक्षदा एकादशी पर्व पर शनिवार को तीर्थनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर बाद तक हरिपदी स्थित गंगा में स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। ‘हर हर गंगे’ के स्वर से तुलसीनगरी गुंजायमान रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच देव दर्शन  किए। हरिपदी घाट से लेकर मेला परिसर तक भीड़ नजर आई। 
विज्ञापन


मोक्षदा एकादशी पर मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड में सुबह ब्रहम मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। तीर्थनगरी के वराह घाट, लाल घाट, सोमेश्वर घाट, लक्ष्मणजी घाट, रघुनाथजी घाट, तुलसी घाट, मानस मंदिर घाट, छावनी घाट, नागालैंड घाट, श्याम वराह घाट, पांच छतरी घाट, बालाजी घाट, बरी वाला घाट, शंकर जी पुल घाट, भैरों मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


गंगा मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पैरावनी कर आरती उतारी। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा लगाते हुए मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को खाने पीने की वस्तुएं दान की। साधु-संतों के आश्रमों में पहुंचकर उनके लिए अन्न क्षेत्र चलाया। स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम, स्वामी महेश दयानंद सोहम आश्रम, स्वामी ब्रह्मानंद सोहम आश्रम, नागालैंड आदि में संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र चल रहे थे। हरि की पौड़ी में पानी काफी गहरा होने के कारण जगह-जगह संकेतक लगे थे। वहीं स्नान के दौरान पीएसी की रिवर फोर्स व प्राइवेट गोताखोर अपनी नावों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed