फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohit nominated for sports development

मोहित बने खेल विकास एवं प्रोन्नति संघ भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ सह सचिव

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
mohit nominated for sports development
कासगंज। नगर के रामबली कॉलोनी के निवासी मोहित कुमार को खेल विकास एवं प्रोन्नति संघ भारत का राष्ट्रीय वरिष्ठ सह सचिव घोषित किया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन हरियाणा के अंबाला शहर में 9 व 10 अप्रैल को हुआ। इसमें नगर के मोहित को राष्ट्रीय वरिष्ठ सह सचिव चुना गया। भारतीय संघ के अध्यक्ष अभिजीत सिंह, महासचिव सतीश राणा ने उनको प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी। मोहित ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी भारतीय खेल एवं प्रोन्नति संघ भारत द्वारा प्रदान की गई है, उसकी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य पूरा करेंगे। देश के कोने-कोने में छुपे हुए खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर खेल मंच देने का प्रयास करेंगे। इससे आगामी दिनों में भारत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें। इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरु डॉ. प्रवीण सिंह जादौन व अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed