फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohhamad inspiring to stop cow killing

गोहत्या पर पाबंदी का पैगाम लेकर निकले मोहम्मद

Fri, 16 Jan 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 16 Jan 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
गाय हिंदू भाइयों के लिए पूज्यनीय है तो उनकी धार्मिक भावनाओं का आदर करना चाहिए। गोहत्या धार्मिक और कानूनी अपराध है। इस तरह के कृत्य करने से देश में सांप्रदायिक माहौल खराब होता है। इस्लाम भी इसकी इजाजत नहीं देता। यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोहम्मद अहमद 10 लाख किमी की साइकिल यात्रा कर गुरुवार को आगरा पहुंचे। 14 साल पहले शुरू किए इस अभियान के प्रति उनका जज्बा 70 की उम्र में भी बरकरार है।
विज्ञापन


कुछ लोग गोकशी कर देश को दंगों की आग में झोंकने का काम करते हैं। वहीं, मोहम्मद अहमद गोहत्या रोकने का संदेश देने के लिए देश भ्रमण पर हैं। इस संवेदनशील मुद्दे को उठाकर देश में फैल रही नफरत को मिटाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि इस्लाम किसी भी मजहब की बेअदबी करने की इजाजत नहीं देता, तो फिर इस तरह के काम करने से कुछ लोग बाज क्यों नहीं आते। किसी की भावनाओं को ठेक पहुंचाकर खुद भी कभी खुश नहीं रहा जा सकता। बस इसी संदेश को देश के हिंदू-मुस्लिम भाइयों तक पहुंचाने निकला हूं। आतंकवाद, कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगे यह भी मेरा मकसद है। मेरे इस काम में आज तक किसी ने रोकटोक नहीं की। हालांकि यात्रा में परेशानियां भी बहुत आई हैं।
विज्ञापन


बेटा-बेटी ने बढ़ाया हौसला
मोहम्मद अहमद एक जनवरी 2000 को पीलीभीत से यात्रा पर निकले। गुरुवार तक वह 10,01,295 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 1999 मेें ख्वाजा गरीब नमाज हजरत मुईनउद्दीन चिश्ती और साईं बाबा ने मानव कल्याण के लिए देश भ्रमण का हुक्म मिला। बेटा-बेटी ने हौसला बढ़ाया। साइकिल के 16 टायर ट्यूब बदलवा दिए। बताया कि मध्य प्रदेश में मेरा अनुभव ठीक नहीं रहा। कई दिनों तक मुझे भूखे ही यात्रा करनी पड़ी। पैसे नहीं थे, तो गुब्बारे बेचकर अपना पेट भरा। गुना में मेरे साथ लूट हो गई। अब उत्तराखंड के उद्यमपुर नगर के किच्छा पहुंचना है, जहां पर मेरा परिवार है। बेटे के साथ होटल में बैठूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed