{"_id":"61ae495c1b5905738d4eeee8","slug":"mohanpur-campaign-minister-proposed-to-formed-block-kasganj-news-agr517032059","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर आंदोलन- सरकार तक पहुंची नगरपंचायत को ब्लॉक बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर आंदोलन- सरकार तक पहुंची नगरपंचायत को ब्लॉक बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। जहां एक ओर आंदोलनकारियों की बेमियादी भूख हड़ताल जारी है। वहीं, दूसरी तरफ यह मांग सरकार तक भी पहुंच चुकी है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने ग्राम्य विकास मंत्री को पत्र लिखकर नगर पंचायत को ब्लॉक बनाने की संस्तुति कर दी है, जिससे अब उम्मीद जाग उठी है कि जल्द ही नगर पंचायत को ब्लॉक का दर्जा मिल सकेगा।
मिशन मोहनपुर के तहत भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें अब शफी अहमद भी शामिल हो गए हैं। डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि लखनऊ में मोहनपुर को विकासखंड घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा लिखे गए पत्र पर ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह ने अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सुबोध पंडित एवं आदर्श गुप्ता ने कहा कि जब तक सरकार मोहनपुर को विकासखंड घोषित नहीं कर देती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। प्रमोद गुप्ता और सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार मोहनपुर के मसले पर गंभीरता नहीं दिखा रही। मोहनपुर नगर के लोग और आसपास के गांव देहातों के लोग एकत्रित होकर रामलीला मैदान पर बैठे हैं। इस दौरान भगवान सिंह राघव, मुन्ना लाल यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, राजपाल कश्यप, प्रवेश मिश्रा, चंद्रभान मिश्रा, दिनेश शर्मा, इसरार अहमद, मोहम्मद मियां, आमोद शर्मा, राजेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, चंचल पंडित, अजीत गुप्ता, डा. मुशीर अहमद, साहिल खान, आदिल खान, सदीक खान, शाहिद हुसैन, फैजान खान, नसरुद्दीन मौजूद रहे।