फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohanpur campaign, death strike begin

मोहनपुर आंदोलन: ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का आमरण अनशन शुरू

Sun, 05 Dec 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
mohanpur campaign, death strike begin
कासगंज के मोहनपुर में आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड घोषित किए जाने को लेकर आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि जब तक ब्लॉक घोषित नहीं हो जाता वह आमरण अनशन से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठने वालों में सुबोध पंडित, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आदर्श गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और पूर्व नलकूप सिंचाई लिपिक सुरेश चंद गुप्ता शामिल रहे। अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मोहनपुर को विकासखंड बनाने के संबंध में वार्ता की है। नगर पंचायत सहावर के पूर्व चेयरमैन और सपा के जिला महामंत्री रफत मुनीर ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की अपेक्षाओं के अनुसार मोहनपुर को विकासखंड घोषित करने में देरी नहीं करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी मिशन मोहनपुर अभियान के साथ है। आदर्श गुप्ता और सुबोध पंडित ने कहा कि पिछले 20 दिन से आंदोलन चल रहा है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल चुका है। किसान नेता भगवान सिंह राघव ने कहा कि क्षेत्र के किसान मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने के मुद्दे पर लामबंद है और वह किसी भी संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अमित स्वरूप सक्सेना, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, द्रुपाल मिश्रा, सुनील कुमार, मुबारक अली, सुरेश चंद गुप्ता, विजय पाल कश्यप, कोमल शाक्य, गौरव कुमार, सर्वेश मिश्रा, वेद प्रकाश, विपिन शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed