{"_id":"61acf97730c096121618fb3b","slug":"mohanpur-campaign-death-strike-begin-kasganj-news-agr516921967","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर आंदोलन: ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर आंदोलन: ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का आमरण अनशन शुरू
कासगंज के मोहनपुर में आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड घोषित किए जाने को लेकर आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि जब तक ब्लॉक घोषित नहीं हो जाता वह आमरण अनशन से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठने वालों में सुबोध पंडित, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आदर्श गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और पूर्व नलकूप सिंचाई लिपिक सुरेश चंद गुप्ता शामिल रहे। अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मोहनपुर को विकासखंड बनाने के संबंध में वार्ता की है। नगर पंचायत सहावर के पूर्व चेयरमैन और सपा के जिला महामंत्री रफत मुनीर ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की अपेक्षाओं के अनुसार मोहनपुर को विकासखंड घोषित करने में देरी नहीं करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी मिशन मोहनपुर अभियान के साथ है। आदर्श गुप्ता और सुबोध पंडित ने कहा कि पिछले 20 दिन से आंदोलन चल रहा है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल चुका है। किसान नेता भगवान सिंह राघव ने कहा कि क्षेत्र के किसान मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने के मुद्दे पर लामबंद है और वह किसी भी संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अमित स्वरूप सक्सेना, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, द्रुपाल मिश्रा, सुनील कुमार, मुबारक अली, सुरेश चंद गुप्ता, विजय पाल कश्यप, कोमल शाक्य, गौरव कुमार, सर्वेश मिश्रा, वेद प्रकाश, विपिन शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।