फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mohanpur block campaign, death strike

मोहनपुर आंदोलन- आंदोलनकारियों काक्रमिक अनशन जारी, आर पार की लड़ाई का ऐलान

Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
mohanpur block campaign, death strike
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। 6 नए लोगों ने क्रमिक अनशन पर बैठकर मांग का समर्थन किया। मुख्यमंत्री से मोहनपुर को ब्लॉक घोषित करने की मांग की। कहा कि अब लड़ाई आर पार की होगी।
विज्ञापन

मिशन मोहनपुर अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि रविवार (आज से) रामलीला मैदान में आमरण अनशन की शुरुआत होगी। सुबोध पंडित ने कहा कि पिछले 19 दिनों से आंदोलन चल रहा है। प्रशासनिक या सरकारी स्तर पर इस दिशा में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। आदर्श गुप्ता ने कहा कि हम किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं। नगरवासी और देहात के लोग आंदोलन में हमारे साथ हैं। जब तक सरकार मोहनपुर को ब्लॉक घोषित नहीं करती तब तक आंदोलन चलाते रहेंगे। क्रमिक अनशन में पीयूष साहू, अयूब सैफी, चंचल वशिष्ठ, संतोष पांडे, अशोक स्वर्णकार, शैतान सिंह आर्य आदि ने सहभागिता की। इस दौरान किसान नेता भगवान सिंह राघव, अनुज गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, राजपाल कश्यप, दिनेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, रमाशंकर शर्मा, इसरार अहमद, कोमल सिंह, रामखिलाड़ी शर्मा, फैसल अंसारी, राम किशोर गुप्ता, गिरजाशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, शफीक खान, सुरेश चंद गुप्ता, शमशाद, वेद प्रकाश गुप्ता, आमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed