{"_id":"5c603e4fbdec22738b6ae8c8","slug":"modi-yogi-in-braj-and-rahul-priyanka-road-show-in-awadh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज यूपी की सियासत का केंद्र बना रहेगा अवध और ब्रज, देशभर की होगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यूपी की सियासत का केंद्र बना रहेगा अवध और ब्रज, देशभर की होगी नजर
Mon, 11 Feb 2019 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ब्रज और अवध बनेगा सियासत का केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यूपी की सियासत का मुख्य केंद्र ब्रज और अवध रहेगा। ब्रज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां विपक्षियों पर निशाना साधेंगे, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ पहुंच रही हैं। उनके साथ राहुल गांधी भी रहेंगे। कांग्रेस रोड शो का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी रवाना हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो पहले भी वृंदावन आ चुके हैं लेकिन अपने प्रधानमंत्री काल में पहली बार आ रहे हैं। जाहिर सी बात है कि बांकेबिहारी की नगरी में भगवान राम के नाम के जयकारे खूब गूंजेंगे। अयोध्या का जिक्र छिड़ना भी तय माना जा रहा है, क्योंकि संतों की नगरी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राममंदिर के मुद्दे पर जरूर बोलेंगे। गठबंधन के साथ ही कांग्रेस निशाने पर रहेगी।
माना जा रहा है कि वृंदावन से प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश को एक बड़ा संदेश देंगे। यह संदेश आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए ही होगा। यह भी हो सकता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मथुरा के लिए कोई घोषणा ही कर दें। कुल मिलाकर 11 फरवरी को वृंदावन प्रदेश की सियासत के केंद्र में रहेगा। वहीं लखनऊ में भी सोमवार को कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है।

लखनऊ में प्रियंका का रोड शो
प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली दफा यूपी में आ रही हैं। लखनऊ में कांग्रेसियों ने रोड शो तय किया है। इसमें भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ रहेंगे। जाहिर सी बात है कि कांग्रेस नेताओं के निशाने पर भाजपा ही रहेगी।
प्रधानमंत्री भी अपनी सभाओं में कहते रहे हैं कि विपक्ष में इस समय उन्हें गाली देने की होड़ सी मची हुई है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर खूब आरोप लगाए थे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि धानमंत्री वृंदावन से कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। यमुना की सफाई को लेकर भी जरूर कुछ न कुछ बयान प्रधानमंत्री देंगे ही।