फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Modi government-Tiwari is benefiting industrialist friends

उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही मोदी सरकार-तिवारी

Wed, 14 Jul 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Modi government-Tiwari is benefiting industrialist friends
टूंडला (फिरोजाबाद)। कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर टूंडला नगर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ते मूल्य के विरोध में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि करके जनता की जेब खाली कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष योगेश सिसौदिया ने कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है, महंगाई चरम पर पहुंची है। वर्तमान में आम आदमी के सामने दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों के सामने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अनिल उपाध्याय ने कहा कि आज भाजपा सरकार आम आदमी को परेशान कर रही है। कमरतोड़ महंगाई ने जनता का जीना दूभर कर दिया है। इस सरकार से देश के किसान और नौजवान परेशान हैं तथा इस सरकार से मुक्ति चाहते हैं। सत्य नारायण राजमल, मनोज भटेले, सुमन झा, छम्मू जैन, हेमंत निषाद, कन्हैया शर्मा, प्रदीप निषाद, अनूप उपाध्याय, दुष्यंत धनगर, बहौरी सिंह बघेल, राजकुमार बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कांग्रेस बनाएगी सरकार: डॉ. गौतम
टूंडला। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय लाइन पर अहाता शोभाराम में डॉ. बीएस गौतम पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस एवं जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्कफोर्स के क्षेत्रीय कार्यालय पर बढ़ती महंगाई व पेट्रो मूल्यों पर चर्चा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। डॉ. गौतम ने कहा कि ऐसा ही रहा तो भारतीय जनता पार्टी को तथा योगी, मोदी सरकार को आगामी 2022 के चुनाव में जनता उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो जन भावनाओं को समझती है। बैठक में सत्य प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, राजीव मल्होत्रा, हरी प्रताप, भूरी सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद रावत, सत्येंद्र सिंह, मोहर सिंह, रणवीर सिंह, राजा, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed