फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Modi government development plans very slow due to Negligence of officers in mathura

यहां अधर में लटकी मोदी सरकार की योजनाएं, अफसरों की लापरवाही से रेंग रहा 'विकास'

Sat, 09 Feb 2019 01:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Modi government development plans very slow due to Negligence of officers in mathura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी सरकार की योजनाएं मथुरा में अफसरों ने अधर में लटका दी हैं। किसी में बजट की कमी है तो किसी में काम इतना सुस्त है कि दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है। अमृत योजना, स्वच्छता मिशन, हृदय योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना रफ्तार ही नहीं पकड़ पाईं। केंद्र की टीम भी निरीक्षण कर चुकीं। अफसरों को कसा गया लेकिन हालात फिर भी नहीं बदल सके हैं। 
विज्ञापन


11 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में आ रहे हैं। अगर उन्होंने मथुरा में चल रहीं केंद्र की योजनाओं के बारे में पूछ लिया तो मशीनरी की लापरवाही सामने आ जाएगी। मथुरा में किस तरह से रेंग रही हैं योजनाएं वे खुद जान लेंगे। यह स्थिति किसी एक योजना की नहीं बल्कि केंद्र की हर स्कीम का यही हाल है। 
विज्ञापन


अमृत योजना
 

केंद्र की इस योजना के अंतर्गत शहर के कुछ पार्कों को संवारा जाना था। भगत सिंह पार्क, धौलीप्याऊ प्राइमरी स्कूल पार्क और कृष्णा विहार पार्क में थोड़ा बहुत काम हुआ है, जबकि बाकी जगह के लिए बजट ही नहीं मिला है। किसी पार्क में चार लाख का काम हुआ तो किसी में पंद्रह लाख है। पूरी तरह से एक भी पार्क को पूरा नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय योजना

इस योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के काम होने थे। 18 करोड़ की इस योजना में वृंदावन के परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण होना था। चार घाटों को संवारा जाना था, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पोतरा कुंड चौराहे का निर्माण, पार्किंग स्थल का निर्माण और पुलिस बूथ बनना था लेकिन अभी तक कोई भी काम पूरा नहीं हो पाया है। इसी योजना में 9 करोड़ से विश्राम घाट को संवारा जाना था लेकिन अभी तो काम शुरू हो सका है। 

स्वच्छता मिशन

इस योजना के अंतर्गत मथुरा को ओडीएफ तक घोषित कर दिया गया लेकिन अभी भी तमाम शौचालय ऐसे हैं जिन पर ताले लगे हैं। मजबूर लोग खुले में शौच जा रहे हैं। जहां शौचालय बना दिए हैं वहां उनके संचालन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। साफ-सफाई के भी कोई खास प्रबंध नहीं हैं। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
 
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

यह योजना 1 अप्रैल 2018 को शुरू हुई थी। 31 दिसंबर 2018 तक इस योजना के अंतर्गत केवल 1596 लोगों को लोन दिया जा सका है, जबकि हजारों लोग लाइन में हैं। सैकड़ों आवेदनों को बैंकों ने रद्द कर दिया है। आज भी बेरोजगार नौजवान ऋण के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक वाले कोई न कोई अड़चन बताकर इनकी फाइलों को वापस कर रहे हैं। 

जनधन योजना

इस योजना के अंतर्गत साढ़े तीन लाख खाते खोले गए थे। इन खातों में से केवल 10 फीसदी खातों का ही संचालन हो रहा है। बाकी खातों से कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। अब पच्चीस हजार खातों को खोलने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अब कोई खाता खुलवाने वाला ही नहीं मिल पा रहा है। कई बैंकों ने हाथ ही खड़े कर दिए हैं।   

लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई: श्रीकांत शर्मा 

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सभी योजनाओं को गंभीरता से साथ लागू कराया जा रहा है। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। पिछले दिनों अफसरों की मीटिंग में सभी को निर्देश दिए गए थे कि लटके कामों को तेजी के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed