{"_id":"629f8d563ec9826a051d8562","slug":"modi-goverment-removed-artical-370-kasganj-news-agr536149795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर देश के माथे से हटाया कलंक : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर देश के माथे से हटाया कलंक : बघेल
विज्ञापन
कासगंज के ब्लॉक परिसर में आयोजित गरीब कल्याण समारोह कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय विधि एवं कान
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। केंद्र सरकार के विधि और न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इन आठ वर्षों में लगातार कार्य किया है। गरीबों के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 70 सालों से इन धाराओं का कलंक ढोया जा रहा था।
केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री बघेल ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने तीन तलाक कानून खत्म करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को इस बड़ी समस्या से आजादी दिलाई है। विश्व की राजनीति में भारत ने अपना मुकाम पाया है। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, किसान सम्मान निधि योजना जैसे सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों को लाभ दिया है। जो लोग आर्थिक समस्या के चलते अपना सिर छिपाने के लिए छत नहीं बना पा रहे थे। उन सपनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार कर दिखाया। प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार, मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान सरकार द्वारा कराया गया है। हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया।
मंत्री और नेताओं को किया सम्मानित
कासगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, सांसद राजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप व अन्य मंचासीन नेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
जनसभा में ये नेता रहे मौजूद
कासगंज। जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर शर्मा, रमेश साहू, नवल कुलश्रेष्ठ, कौशल साहू, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस लोधी, ध्रुव माहेश्वरी, हीरालाल कश्यप, बॉबी कश्यप, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, कुलदीप प्रतिहार, डॉ. खूब सिंह लोधी, राजवीर भल्ला आदि मौजूद रहे।