फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Modi brought respect to yoga in the world

परधानमंत्री ने योग को विश्व में सम्मान दिलाने का किया कार्य: डॉ. एके सक्सेना

Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Modi brought respect to yoga in the world
मैनपुरी। अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को विराट योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित चार हजार लोगों ने एक साथ योग किया। राज्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है। इसे विश्व में सम्मान दिलाने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि 180 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग पद्धति को दुनिया के लोग सम्मान दे रहे हैं। वह भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग कर रहे हैं। कहा कि योग से मानसिक और भौतिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए योग से अच्छी दुनिया में कोई पद्धति नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पहला सुख उसकी निरोगी काया है। मनुष्य की काया को निरोगी बनाने के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि योग अनुशासन, समर्पण, निरोगी, एकाग्रता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इस अवसर पर एसपी कमलेश दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम राम जी मिश्र, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, बीएसए कमल सिंहभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, बृजक्षेत्र भाजपा उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग की दिखी अनोखी छटा
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विराट योग शिविर में जिलेभर से पहुंचे चार हजार लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस दौरान स्टेडियम की अनोखी छटा देखने को मिली। प्रशिक्षकों ने अनुलोम-विलोम के साथ कई योगाभ्यास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed