फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model Vending and Food Street Zone will be built on ISBT Agra

तीन माह में आगरा आईएसबीटी पर बनेगा मॉडल वेंडिंग और फूड स्ट्रीट जोन

Thu, 25 Jul 2019 04:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jul 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Model Vending and Food Street Zone will be built on ISBT Agra
मेयर नवीन जैन ने किया मॉडल वेंडिंग व फूड स्ट्रीट जोन का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला
आगरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ स्मार्ट बनाने के लिए महापौर नवीन जैन ने शहर के पहले मॉडल वेंडिंग व फूड स्ट्रीट जोन का शिलान्यास किया। यह जोन आईएसबीटी पर बनाया जा रहा है। योजना के तहत लगभग 40.33 लाख रुपये की लागत से 76 दुकानें बनाई जाएंगी। पथ विक्रेताओं को यह दुकानें किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को शिलान्यास करते हुए महापौर नवीन जैन ने बताया कि मॉडल वेंडिंग जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आगजनी से निपटने को फायर उपकरण होंगे। दुकानों के बाहर डिजीटल बोर्ड लगाए जाएंगे। पीने के पानी का आरओ प्लांट होगा। 
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि तीन माह में पूरा वेडिंग जोन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी वेंडिंग जोन बनने हैं। इसको लेकर कवायद चल रही है। इस दौरान पार्षद अजय कठेरिया, पार्षद प्रकाश केशवानी, पार्षद राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, सहायक अभियंता किशोरी सिंह और भाजपा नेता राजकुमार खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed