फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model Neeta Sharma reached Agra visited Sikandra Memorial with friend

Agra News: मॉडल नीता शर्मा पहुंची आगरा, सिकंदरा स्मारक घूमीं, बोलीं- गरीब-बेसहारा बच्चों का हौसला बनना लक्ष्य

Mon, 22 May 2023 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 03:59 PM IST
सार

आगरा में पहुंची मॉडल नीता शर्मा ने दोस्त के साथ सिकंदरा स्मारक का भ्रमण किया। कहा कि गरीब-बेसहारा बच्चों का हौसला बनना ही मेरा लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Model Neeta Sharma reached Agra visited Sikandra Memorial with friend
Agra News: मॉडल नीता शर्मा पहुंची आगरा, सिकंदरा स्मारक घूमीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर अपनी रील व वीडियो की वजह से चर्चा में आईं मॉडल व एक्ट्रेस नीता शर्मा रविवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में बिचपुरी क्षेत्र के अमरपुरा गांव पहुंची। यहां वह अपने मित्र अजय राजपूत से मिलने आईं थीं। नीता शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा है कि वे गरीब व बेसहारा बच्चों का हौसला बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

गानों में भी कर चुकी हैं काम

एक्ट्रेस नीता शर्मा ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इन दिनों वे मुंबई में रह रही हैं। नीता शर्मा ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फैन फॉलोइंग हैं। उनके कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए हैं। हाल की में रिलीज हुए लिरिक्स दर बदर भटक रहा गाने में भी उन्होंने काम किया है। शर्मा ने कहा कि इससे पहले वे तीन गानों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई वेब सीरिज में भी काम किया है। 

विज्ञापन

मॉडलिंग व एक्टिंग में कर रहीं काम 

नीता ने कहा कि वे पिछले तीन साल से मॉडलिंग व एक साल से एक्टिंग लाइन में काम कर रही हैं। नीता ने कहा कि उनका लक्ष्य बेहतरीन एक्ट्रेस बनना है। उन्होंने मित्र अजय राजपूत के साथ सिकंदरा स्मारक भी घूमा। बता दें कि अमरपुरा के अजय राजपूत भी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed