{"_id":"61cc0e0f75b0cf2fce750424","slug":"mock-drill-to-save-vip-from-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस की मॉक ड्रिल: वीआईपी को हमले से बचाने के लिए अभ्यास, पुलिसकर्मियों की दो टोली बनाईं, 12 प्रकार के हमलों से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस की मॉक ड्रिल: वीआईपी को हमले से बचाने के लिए अभ्यास, पुलिसकर्मियों की दो टोली बनाईं, 12 प्रकार के हमलों से बचाया
Wed, 29 Dec 2021 12:58 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:58 PM IST
सार
सुरक्षा फ्लीट में चलने वाले वाहनों में एंबुलेंस, कार, डॉग स्क्वैड, ड्रोन कैमरा टीम आदि के साथ मॉक ड्रिल कराई गई। सुरक्षा फ्लीट में लगे पुलिसकर्मियों को वीआईपी काफिले के सामने आने वाले प्रदर्शनकारियों को काबू करने के गुर सिखाए।
विज्ञापन
आगरा पुलिस का मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चादर ओढ़े युवक, फ्लीट में शामिल वीआईपी की कार के नजदीक पहुंचता है, तभी पुलिसकर्मी उसे घेर लेते हैं। चादर हटाकर देखते हैं तो उसके बदन पर बम बंधा होता है। युवक को एक तरफ ले जाया जाता है, बम निरोधक दस्ता बम को निष्क्रिय करता है और आत्मघाती हमला करने आए शख्स को पकड़ लिया जाता है। यह सब मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान पर मॉक ड्रिल के दौरान हुआ, जो वीआईपी के आगमन के दौरान 12 प्रकार के हमले और घटनाओं से बचाव के लिए कराया गया।
विज्ञापन
दो बार होगा अभ्यास
अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के निर्देश पर मॉक ड्रिल कराया गया। एसपी प्रोटोकॉल ने प्रतिसार निरीक्षक को पत्र भेजा कि महीने में दो बार इसका अभ्यास होना चाहिए। प्रतिसार निरीक्षक एसके शर्मा के मुताबिक मॉक ड्रिल के लिए पुलिसकर्मियों की अलग अलग टोली बनाई गई थीं। उनमें एक टोली हमला करने वाली थी, जबकि दूसरी टोली हमले को विफल करने वाली रही। जिस तरह से वीआईपी का मूवमेंट होता है, उसी तरह फ्लीट में शामिल पायलट से लेकर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा कर्मियों के वाहन शामिल किए गए। बम निरोधक दस्ता भी डॉग स्क्वॉड के साथ इसमें शामिल हुआ।
विज्ञापन
इन बिन्दुओं पर किया अभ्यास
- वीआईपी फ्लीट चलने के दौरान मानव बम के हमले को विफल करना।
- फ्लीट पर ड्रोन, रॉकेट लांचर या वायु मार्ग से हुए हमले को विफल करना।
- वीआईपी फ्लीट पर फायरिंग किए जाने पर आरोपी को पकड़ना।
- फ्लीट का मार्ग अवरुद्ध होना या भीड़ द्वारा मार्ग रोकने पर उन्हें हटाना।
- वीआईपी वाहनों के बीच अज्ञात वाहन का प्रवेश रोकना।
- किसी बड़े वाहन चालक द्वारा वीआईपी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश को विफल करना।
- फ्लीट पर पथराव की घटना को रोकना।
- फ्लीट मार्ग में लगाए आईडी को निष्क्रिय करना।
- विद्युत शॉर्ट सर्किट होने पर आग से बचाव करना।
- वीआईपी के प्रवास वाले परिसर को कब्जा करने की कोशिश को विफल करना।
- परिसर में वेश बदलकर घुसे अनाधिकृत व्यक्ति की धरपकड़ करना।
- प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूस्खलन, भूकंप) आने पर बचाव कार्य करना।