फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mocdril, isolation, ward, mainpuri

सीएमओ की उपस्थिति में आइसोलेशन वार्ड में हुआ मॉकड्रिल

Sun, 22 Mar 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
mocdril, isolation, ward, mainpuri
जिला महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद सीएमओ व अन्य स्वाथ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नोवल कोरोना वायरस को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग रविवार को जनता कफ्र्यू के बीच भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सीएमएस डॉ. आरके सागर और डॉ. आरके सिंह के साथ जिला महिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मॉकड्रिल किया। इस दौरान यहां तैनात स्टाफ को कोरोना वायरस से संदिग्ध की जांच आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ जिला अस्पताल के सीएमएस और विश्व स्वास्थ्य संगठन की व्टीम के साथ दोपहर 11 बजे जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन पहुंचे। यहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही यहां कोरोना बचाव के लिए मॉकड्रिल किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में सुरक्षित पहुंचाने, उसका सैंपल लिए जाने, सैंपल समय रहते संबंधित लैब को भेजे जाने, पुष्टि के बाद उपचार व सुरक्षा की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी गई। यहां तैनात स्टाफ को खुद की सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कोरोना नोडल प्रभारी डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार व पेरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
सीएमओ ने आइसोलेशन वार्ड के आसपास दिन में चार बार दवा छिड़काव व अन्य सफाई व्यवस्था के लिए भी संबंधित सफाई कर्मचारियों व प्रभारियों को निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed