{"_id":"61cf4325c18f32266e3bea55","slug":"mobile-snachers-catched-mainpuri-news-agr519746229","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीन कर भाग रहे दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीन कर भाग रहे दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े बदमाश बेहद शातिर हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ निवासी विमला देवी अपने परिवार के साथ बरनाहल क्षेत्र में चल रहे एक निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने देवर व मामी के साथ बाजार खरीदारी करने गईं थीं। तभी एक बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीन कर भाग गए। शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
उक्त घटना को लेकर शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता की। बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोग मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पकड़े हुए थे। महिला का लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम करन उर्फ ओम सिंह और प्रांशू निवासी मोहब्बतपुर नगरिया करहल बताया। महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि करन के खिलाफ करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रांशू पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बरामद बाइक को सीज किया गया है।