फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile snacher arrested

मोबाइल लूट गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mobile snacher arrested
कासगंज। मोबाइल लूटने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गैंग ने 10 माह पहले न्यायालय में कार्यरत एक बाबू का मोबाइल छीना था। पुलिस अब अन्य सदस्यों की सुरागकशी में जुटी है।
विज्ञापन

न्यायालय में तैनात ऋषभ गोयल कासगंज से 21 मार्च 2021 को टेंपो से अपने गांव जा रहे थे। बदमाश नदरई तिराहे से उनके मोबाइल को छीन ले गए। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार की सुबह चौकी नदरई इंचार्ज परविंदर सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोबाइल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीरेश निवासी इखौना ढोलना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि 21 मार्च को नदरई तिराहे से ऑटो से उतर रहे व्यक्ति से भी मोबाइल छीना था। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि गैंग काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय था। रविवार को एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed