फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile financed by using someone else's documents In Etah

UP News: दूसरे के दस्तावेज लगाकर फाइनेंस करा लिया मोबाइल, किस्त न जमा करने पर कंपनी वाले मुकदमे की दे रहे धमकी

Tue, 27 Aug 2024 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

एटा में दूसरे के दस्तावेज लगाकर एक मोबाइल फाइनेंस करा लिया। किस्त न जमा करने पर कंपनी वाले पीड़ित को मुकदमे की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
mobile financed by using someone else's documents In Etah
Fraud (Demo) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर थाने में प्रवेश कुमार निवासी गोपालपुर ने शिवम निवासी चंद्र मार्केट रामनगर रेलवे स्टेशन, फिरोजाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जीएस कंपनी सासनी रोड कस्बा जलेसर की दुकान से वह मोबाइल लेने गया था, वहां उसके साथ धोखा किया गया है।

विज्ञापन


शिवम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले वह सासनी रोड नगला धनी से मोबाइल फाइनेंस पर लेने गया था। दुकान पर शिवम कुशवाहा नाम के व्यक्ति ने सभी दस्तावेज जमा करा लिए। बताया कि कल आकर मोबाइल ले जाना। जब अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो दुकान बंद थी। 
विज्ञापन


लगभग ढाई माह तक दुकान बंद रही, पता चला कि शिवम कुशवाहा चंद्र मार्केट रामनगर रेलवे स्टेशन के पास फिरोजाबाद शहर का रहने वाला है। उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। जिसके चलते न तो मुझे मोबाइल मिला और न ही मेरे दस्तावेज वापस किए गए हैं। बल्कि मेरे दस्तावेज पर किसी और को फाइनेंस कर मोबाइल दे दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से कंपनी वाले किस्त जमा न करने पर केस करने की धमकी दे रहे हैं। दुकानदार शिवम का जो मोबाइल नंबर था वह भी छह माह से बंद जा रहा है। थाने में पहले भी शिकायत कर चुका हूं, मगर सुनवाई नहीं हुई थी। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed