{"_id":"596879c04f1c1b0d4a8b4bb8","slug":"mob-gathered-to-collect-notes-in-agra-during-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों के झगड़े में खुल गई पब्लिक की लॉटरी, लूटे नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों के झगड़े में खुल गई पब्लिक की लॉटरी, लूटे नोट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
100 note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की बोदला चौकी के सामने गुरुवार शाम को रुपयों को लेकर नशे में धुत दो युवकों में झगड़ा हो गया। एक युवक के हाथ में सौ के नोटों की गड्डी लगी थी। दूसरे ने गड्डी छीनी तो नोट बीच सड़क पर बिखर गए। यह देखकर पब्लिक जुट गई। लोगों ने नोट उठाना शुरू कर दिया। चौराहे पर भीड़ से जाम लग गया। इस पर पुलिस आ गई। बाद में पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई।
घटना शाम तकरीबन आठ बजे की है। बोदला पुलिस चौकी के पास शराब का ठेका है। ठेके पर दो युवक शराब लेने आए थे। इनमें से एक युवक शराब खरीदने लगा। उसने जेब से सौ के नोट की गड्डी निकाली। तभी उसके साथ आए युवक ने गड्डी छीन ली। इस बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। नोटों की गड्डी लेकर युवक भागने लगा।
दूसरा उसके पीछे दौड़ा। उनमें कुछ दूरी पर छीनाझपटी शुरू हो गई। इससे नोटों की गड्डी हवा में उछल गई और सौ-सौ के नोट सड़क पर बिखर गए। यह देखकर आसपास से गुजरते लोग रुक गए। नोटों को हर कोई लूटने में लग गया। रिक्शा, आटो चालक से लेकर राहगीर नोट बंटोरने में लग गए। युवकों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। चौकी पर तैनात दो सिपाही आए। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। हालांकि नोट ले जाने वालों को नहीं रोक सके। एक युवक ने बताया कि उसके पास आठ हजार रुपये थे। उसका साथी नोट लेना चाहता था। पुलिस का कहना है कि एक युवक नोट छीनकर भाग रहा था। इस दौरान ही नोट सड़क पर गिरे थे।