दिनभर दौड़ी बच्चा चोरी की अफवाहें, पुलिस के छूटे पसीने अब कार सवारों पर भीड़ का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रामगढ़ के अब्बासनगर निवासी तौफीक जाटवपुरी का चौराहे के पास शब्बर की हवेली के पास किसी काम से गया था। कुछ लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।
सोफी साहब की दरगाह से जियारत कर गाड़ी से लौटी जोया, मंतशा पुत्री इशहाक व भतीजे की बहू आफरीन गाड़ी लेकर पहुंच गईं। बुआ जोया जब उसे बचाने को पहुंची। भीड़ से बचाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया।
भीड़ ने गाड़ी में बैठी महिलाओं को बच्चा चोर होने का शोर मचाया और गाड़ी पर हमला बोल दिया। लोगों ने गाड़ी चालक संजय थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी निवासी को बाहर खींचने के साथ पीटा व गाड़ी पर डंडा, ईंट-पत्थर बरसाए। कई युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। महिलाओं को जबरन गाड़ी से खींचने का प्रयास किया।
एसपी सिटी ने महिलाओं व गाड़ी को थाना रसूलपुर तक सुरक्षित पहुंचाया। अब्बासनगर की निवासी जोया पुत्री इशहाक की तहरीर पर शिवली, आरिफ पुत्रगण जमील व जमील व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चौराहे पर मच गई थी अफरा-तफरी
भीड़ जिस तरह से गाड़ी को घेरकर चालक व महिलाओं को पीट रही थी, उससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई थी। हाईवे बंद हो गया था। उन्मादी भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। चालक, महिलाओं कुछ बोलना चाह रहीं थी, लेकिन कोई नहीं सुन रहा था।
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैल रहीं हैं। हमारी अपील है कि सभी फोटो, वीडियो व ऑडियो को जब तक वेरीफाई न कर लें तब तक किसी को शेयर नहीं करें। यदि कोई फर्जी वीडियो, ऑडियों व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगा, उसका चिह्नांकन करके मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों पर कतई ध्यान न दें : शहर काजी
शहर काजी सैय्यद शाहनियाज ने अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी अफवाहें शरारती लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, लिहाजा आवाम किसी भी अफवाह पर कतई ध्यान न दे और समझदारी का सबूत दें। अगर कही भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो सबसे पहले इलाका पुलिस को खबर करें, मारपीट जैसी कोई भी हरकत न करें। सोशल मीडिया पर कोई भी मैसेज बिना तस्दीक के आगे न बढ़ाएं।