{"_id":"5d4e69448ebc3e6d10749448","slug":"mob-attacks-on-old-man-suspected-in-child-thieves-at-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ बना 'भीड़तंत्र' का शिकार, बच्चा चोर के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधेड़ बना 'भीड़तंत्र' का शिकार, बच्चा चोर के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान
Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के सुभाष चौराहे पर अधेड़ को पीटती भीड़
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
बच्चा चोरी करने के शक में टूंडला में एक अधेड़ भीड़तंत्र का शिकार बन गया। भीड़ ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अधेड़ को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर भीड़ से व्यक्ति को बचाया। पुलिस ने उपचार के लिए पीड़ित को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
शनिवार को टूंडला के सुभाष चौराहे पर उस समय खलबली मच गई जब भीड़ ने बच्चा चोर समझकर एक अधेड़ को पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर्फ शक में अधेड़ की पिटाई की गई। व्यक्ति को इतना पीटा गया कि वो लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया और थाने लाई। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति मानसिक रोग से ग्रसित लग रहा है। पीड़ित को अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले टूंडला में शुक्रवार को भी कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं घटित हुई थीं जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है।
विज्ञापन