फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA: notice to the secretaries of 51 gram panchayats on zero progress

मनरेगा: शून्य प्रगति पर 51 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: notice to the secretaries of 51 gram panchayats on zero progress
मैनपुरी। श्रमिकों को रोजगार देने की मंशा से शुरू की गई मनरेगा योजना पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों की लापरवाही के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। मई में 51 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कोई काम नहीं हुआ। लापरवाही के लिए उपायुक्त मनरेगा ने संबंधित पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार देने के आदेश दिए गए हैं। कोरोनाकाल में विशेष आदेश जारी कर प्रत्येक दिन मनरेगा कार्य जारी रखने के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद जिले की आधा सैकड़ा ग्राम पंचायतों में लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन

मई की समीक्षा में सामने आया कि जिले की 51 ग्राम पंचायतों ने पूरे माह मनरेगा में कोई काम नहीं कराया। लापरवाही सामने आने पर ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सेवकों को उपायुक्त मनरेगा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब उचित न होने पर वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विगत माह 194 ग्राम पंचायतों में शून्य थी प्रगति
सीडीओ ईशाप्रिया द्वारा मनरेगा की खुद समीक्षा की जा रही है। इसके तहत अप्रैल माह की समीक्षा में जिले की 194 ग्राम पंचायतों की प्रगति शून्य मिली थी। इसके बाद भी सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का संज्ञान लेकर कुछ ग्राम पंचायतों में सुधार हो गया, लेकिन अन्य में अभी भी प्रगति खराब है।
----
मनरेगा में शून्य प्रगति पर 51 ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी किया गया है। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
पीसी राम, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed