फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Poll Violence: FIR Filed Against 8–10 Unknown Persons Over Alleged Booth Capturing in Saiyan

यूपी: एमएलसी चुनाव में हुई बूथ कैप्चरिंग! मतपत्र छीनकर बैलेट बॉक्स में डाले; अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 07:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 07:57 AM IST
सार

आगरा के सैंया ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के दौरान 8-10 अज्ञात लोगों पर मतदान स्थल में घुसकर मतपत्र छीनने और बैलेट बॉक्स में डालकर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगा है। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर सैंया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
MLC Poll Violence: FIR Filed Against 8–10 Unknown Persons Over Alleged Booth Capturing in Saiyan
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया में एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को हुए मतदान के दौरान 8-10 लोगों पर मतदान स्थल में जबरन घुसकर मतपत्र छीनकर बूथ कैप्चर करने का आरोप है। मामले में पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर थाना सैंया में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सैंया ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर राज्य कर अधिकारी राकेश कुमार पीठासीन अधिकारी बनाए गए थे। उनके साथ वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार की ड्यूटी थी।

पीठासीन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर 8-10 अज्ञात लोग मतदान स्थल पर घुस आए तथा मतपत्र छीन कर बैलेट बाक्स में डालकर बूथ कैप्चर कर लिया। इसकी तत्काल जानकारी उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दी थी।
विज्ञापन


एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed