फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC elections 2022 canceled votes will be counted First know what time Agra-Firozabad result will come 

एमएलसी चुनाव 2022: सबसे पहले गिने जाएंगे निरस्त मत, जानें कितने बजे तक आएगा आगरा-फिरोजाबाद का नतीजा

Sun, 10 Apr 2022 08:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 08:18 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव 2022 की आगरा-फिरोजाबाद (स्थानीय प्राधिकारी) सीट पर 12 अप्रैल दिन मंगलवार को मतों की गिनती को होगी। मंडी समिति में मतगणना के लिए सुबह साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम खुलेंगे। इसके बाद सबसे पहले निरस्त मत गिने जाएंगे।

विज्ञापन
MLC elections 2022 canceled votes will be counted First know what time Agra-Firozabad result will come 
एमएलसी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एमएलसी चुनाव 2022 के लिए आगरा-फिरोजाबाद (स्थानीय प्राधिकारी) सीट पर शनिवार को हुए मतदान के बाद मतों की गिनती मंगलवार को होगी। सबसे पहले 25-25 मतपत्रों के बंडल बनेंगे। फिर 500 मतपत्रों का बंडल बनाकर मिक्सिंग होगी। सबसे पहले निरस्त मत गिने जाएंगे। कुल वैध मतपत्रों में 50 फीसदी से एक अधिक मत का वरीयता कोटा तय होगा। दोपहर एक बजे तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को 25 बूथों पर आगरा व फिरोजाबाद में 98.06 फीसदी मतदान हुआ था। 3,922 मतदाताओं में से 3,846 ने वोट डाला था। 25 बूथों की मतपेटियां शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सील हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया अनुसार, 60 कार्मिक मतगणना करेंगे। सोमवार को सदर तहसील में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। तीस मिनट पहले साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम खुलेंगे। सात टेबल लगेंगे। एक राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना की शुरुआत में सबसे पहले अवैध व निरस्त मतपत्रों की छंटनी होगी। फिर वैध मतपत्रों के आधार पर 50 फीसदी से एक अधिक मत का प्रथम वरीयता कोटा तय होगा। मतदाताओं ने पहली, दूसरी, तीसरी वरीयता में मतदान किया है। प्रथम वरीयता में 50 फीसदी से एक अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा। मतगणना के परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद स्पष्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मतदान के बाद भगवा खेमे में उत्साह

शनिवार को हुए मतदान के बाद भगवा खेमे में उत्साह है। भाजपा ने प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को एमएलसी के लिए प्रत्याशी बनाया है। आगरा के नौ विधायक, दो सांसद, तीन मंत्री, मेयर व तमाम क्षेत्र व जिला पंचायतों के प्रतिनिधि मतदान के बाद उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी डॉ. दिलीप सिंह तीन बार आगरा फिरोजाबाद सीट से एमएलसी का चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed