फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC elections 2022 BJP making strategy to win unopposed 

एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा निर्विरोध जीत के लिए बना रही रणनीति, आज करेंगे विजय शिवहरे नामांकन 

Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद (स्थानीय प्राधिकारी) विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा ने विजय शिवहरे को प्रत्याशी बनाया है।  2016 से 2022 तक इस सीट पर सपा से दिलीप यादव निर्विरोध जीत कर विधान परिषद पहुंच चुके हैं। इस बार भाजपा भी निर्विरोध जीत के लिए रणनीति बना रही है।

विज्ञापन
MLC elections 2022 BJP making strategy to win unopposed 
विजय शिवहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को आगरा-फिरोजाबाद सीट से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन के अंतिम दिन यानि आज सोमवार को विजय शिवहरे कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें 2016 से 2022 तक इस सीट पर सपा से दिलीप यादव निर्विरोध जीत कर विधान परिषद पहुंच चुके हैं। इस बार भाजपा भी निर्विरोध जीत के लिए रणनीति बना रही है। 2021 में हुए निकाय चुनावों में भाजपा से मंजू भदौरिया निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। इनके अलावा 15 से अधिक क्षेत्र प्रमुख व विभिन्न निकायों में भाजपा का संख्या बल अधिक है।

विज्ञापन

डाकमत पत्र से होगा एमएलसी के लिए मतदान

आगरा फिरोजाबाद (स्थानीय प्राधिकारी) विधान परिषद सदस्य एमएलसी के लिए चुनाव में मतदान डाकमत पत्र से होगा। सपा प्रत्याशी डॉ. दिलीप सिंह पर्चा भर चुके हैं। आज भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे भी नामांकन करेंगे। वाल्मीकि वाटिका से कलक्ट्रेट के लिए जाएंगे। कांग्रेस और बसपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इनके अलावा हस्नूराम आंबेडकर और विमल कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 मार्च को नाम वापसी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक 24 मार्च के बाद प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न के आधार पर डाकमत पत्र तैयार कराए जाएंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा। आगरा और फिरोजाबाद की 25 निकायों के 3925 सदस्य मतदाता हैं। इनमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर निगम के अलावा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सदस्य, चेयरमैन व अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed