फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election,nomimatiom

एमएलसी चुनाव : सपा से दिलीप ने किया नामांकन

Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLC election,nomimatiom
एमएलसी चुनाव : सपा से दिलीप ने किया नामांकन
विज्ञापन

- पूर्व सांसद अक्षय यादव के साथ कलेक्ट्रेट में भरा पर्चा
- आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी सदस्य पद के लिए सपा ने फिर जताया भरोसा
आगरा/फिरोजाबाद। एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने फिर दिलीप सिंह यादव पर भरोसा जताया है। बुधवार को पूर्व सांसद अक्षय यादव व प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट में दिलीप यादव ने नामांकन किया। दो दिन में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जबकि अब तक 15 पर्चे बिक चुके हैं।
फिरोजाबाद के सीता नगर, नगला भाऊ निवासी दिलीप सिंह यादव सपा के टिकट पर 2016 में आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद पर एमएलसी का चुनाव जीते थे। एमएससी, पीएचडी शिक्षित दिलीप सिंह के पास 12 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों से लेकर क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों की बात हमेशा सदन में उठाता रहा हूं। इसलिए मुझे विश्वास है कि निकायों के प्रतिनिधि मुझे फिर मौका देंगे। बुधवार दोपहर 12 बजे पूर्व सांसद अक्षय यादव, बीडीसी मनोज यादव, जितेंद्र प्रधान, सुनील प्रधान, सतेंद्र कुमार प्रस्तावक के रूप में प्रत्याशी के साथ पर्चे भरने के लिए नामांकन कक्ष में पहुंचे थे। सपा प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव मौजूद रहे। दिलीप के अलावा रुनकता के अरसेना गांव निवासी विमल कुमार ने बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र का दूसरा सेट जमा किया है।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन का दूसरा दिन था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 19 मार्च का अवकाश होने के कारण 21 मार्च तक पर्चे भरे जाएंगे। दो दिन में कुल तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी एक पद के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। आगरा में 16 व फिरोजाबाद में नौ बूथों पर मतपत्र से मतदान होगा। मतदान में जिला, क्षेत्र पंचायतों के अलावा नगर पंचायत, नगर पालिका व प्रधान और नगर निगम के पार्षद मतदाता हैं। एमएलसी सीट के लिए 3925 मतदाता हैं। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 मार्च को नाम वापसी का मौका होगा। 12 अप्रैल को 25 बूथों पर मतदान होगा। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पर्चे और बिके
एमएलसी निर्वाचन के लिए बुधवार को पांच नामांकनपत्र और बिके। दो दिन में कुल 15 पर्चे बिक चुके हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए दस हजार रुपये व अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि है।
प्रत्याशी का प्रोफाइल
नाम : दिलीप सिंह यादव, शिक्षा: एमएससी, पीएचडी
पेशा : एसोसिएट प्रोफेसर, उम्र: 55 वर्ष
स्वयं पर नकद : 2.21 लाख रुपये, पत्नी पर नकद 4.50 लाख रुपये
स्वयं बैंक खाते में जमा : 6.66 लाख रुपये, पत्नी के खाते में 3.50 लाख रुपये
स्वयं पर सोना : 400 ग्राम, पत्नी पर सोना 460 ग्राम
स्वयं पर ऋण : 24 लाख रुपये, पत्नी पर ऋण 19 लाख रुपये
स्वयं ने आयकर जमा : 20.50 लाख रुपये, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर जमा : 4.46 लाख रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर कुल संपत्ति : 3.21 करोड़ रुपये
पत्नी पर कुल संपत्ति : 71.23 लाख रुपये
संवाद
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed